जोधपुर में सोमवार को पत्थर कटिंग फैक्ट्री के मालिक की हत्या कर दी गई। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 7 युवक पत्थर उठाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बल्ली (मोटे डंडे) से व्यापारी पर वार करते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फैक्ट्री स्टाफ से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार यादव ने बताया- राजीव गांधी थाना क्षेत्र के केरू गांव में जोधपुरी पत्थर के कटिंग की फैक्ट्री के मालिक अर्जुन सिंह (45) की हत्या की गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ ने पुलिस और उनके परिजनों को जानलेवा हमले की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री मालिक को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर गई थी, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्थर की पट्टियां लेने आए थे हमलावर
उन्होंने बताया- पत्थर का बिजनेस करने वाले महावीर और राजू सिंह अपने साथियों के साथ अर्जुन सिंह की फैक्ट्री में आए थे। पत्थर के ट्रांसपोर्ट को लेकर उनका अर्जुन सिंह से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि व्यापारी पर मोटे डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी में डंडों से मारते दिखे हमलावर
उधर, घटना के दूसरे दिन मंगलवार को घटनास्थल का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 7 लोग और फैक्ट्री मालिक अर्जुन सिंह नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच बोलचाल होते दिख रही है। इस बीच 3 लोग हाथों में डंडा लेकर चिल्लाते हैं। फैक्ट्री मालिक उनके पास जाता है तो वह मोटे डंडे से उसके सिर पर वार करते देते हैं। डंडे से चोट लगते ही फैक्ट्री मालिकजमीन पर गिर जाता है। इसके बाद हमलावर भाग जाते हैं। 15 साल से केरू में चला रहे थे फैक्ट्री
अर्जुन सिंह मूल रूप से नारवा खींचियां गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में शिकारगढ़ की तिरुपति विहार कॉलोनी में रहते थे। करीब 15 साल से केरू में पत्थर कटिंग की फैक्ट्री और खदान चला रहे थे। ये खबर भी पढ़ें
जोधपुर में पत्थर कटिंग फैक्ट्री के मालिक की हत्या:कारोबारियों ने किया मोटे डंडे से वार; ट्रांसपोर्ट को लेकर हुआ था झगड़ा