bc6c2557 429c 4dab ad26 27dd5e4dff5a1750745869728 1750750135 RdbV7E

चूरू के वार्ड 13 में एक पति को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हंसा देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति शराब के नशे में उसके और बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पति अशोक कुमार पुलिस की मौजूदगी में भी आक्रामक रहा। उसने पत्नी को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। आरोपी ने पुलिस के सामने ही पत्नी से मारपीट का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार (36) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गश्त के दौरान मिली शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

You missed