gif 381750772840 1751470391 PaaaTK

राजसमंद में 8 दिन पहले पुलिया पर युवक की लाश मिली थी। गर्दन को बेरहमी से काटा गया था। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड से करवाई थी। पत्नी ने ही बॉयफ्रेंड को पति की लोकेशन बताई थी। बॉयफ्रेंड के पास पैसे नहीं थे तो पत्नी ने उसे ऑनलाइन 28 हजार रुपए भी दिए थे। बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के पति को मारने के लिए 600 रुपए में गंडासा खरीदा था। युवक की बाइक को पहले कार से टक्कर मारी थी। इसके बाद भी वह नहीं मरा तो गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर गर्दन काट दी। पुलिस ने बुधवार को पत्नी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके 2 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 8 दिन पहले गर्दन कटी लाश मिली थी
24 जून को दोपहर एक बजे भीलवाड़ा मार्ग पर कांकरोली से कुछ दूरी पर प्रतापपुरा पुलिया पर लहूलुहान हालत में एक युवक का शव मिला था। युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। एसपी मनीष त्रिपाठी समेत कांकरोली पुलिस थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा था। युवक की पहचान शेर सिंह (35) पुत्र जोध सिंह राजपूत निवासी खाखरमाला पुलिस थाना आमेट के रूप में हुई थी। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। घटना स्थल के पास खड़ी युवक की बाइक भी जब्त कर ली गई थी। माउंट आबू से बॉयफ्रेंड को पकड़ा था
कांकरोली SHO हंसाराम ने बताया- मामले में शेर सिंह की पत्नी प्रमोद कंवर (30) और उसके प्रेमी राम सिंह (33) को गिरफ्तार किया है। राम सिंह के साथी शौकीन कुमार भील (32) और दुर्गाप्रसाद मेघवाल (25) को भी गिरफ्तार किया है। SHO ने बताया- सबसे पहले 25 जून को दुर्गाप्रसाद और शौकीन को पकड़ा था। इसके बाद 30 जून को माउंट आबू से राम सिंह को पकड़ा था। उससे पूछताछ के आधार पर आज प्रमोद कंवर को अरेस्ट किया है। स्कूल टाइम से रिलेशन में थे
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रमोद कंवर ने बॉयफ्रेंड राम सिंह से पति की हत्या करवाई थी। प्रमोद कंवर के आरोपी राम सिंह से स्कूल के समय ही प्रेम संबंध थे। 19 जुलाई 2013 को प्रमोद कंवर की शादी शेर सिंह से हुई थी। शेर सिंह पत्नी प्रमोद को लेकर चेन्नई चला गया था। वहां शेर सिंह प्राइवेट बस में कंडक्टर था। 2018 में दोनों राजसमंद लौट आए। तब से राम सिंह और प्रमोद दोबारा मिलने-जुलने लगे थे। पत्नी मर्डर की मास्टरमाइंड, लोकेशन बता रही थी
पूछताछ में सामने आया कि शेर सिंह दोनों के प्रेम संबंधों के बीच बाधा बन रहा था। शेर सिंह की हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड पत्नी प्रमोद निकली। उसने राम सिंह से शेर सिंह को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। प्रमोद कंवर ने राम सिंह के पास रुपए नहीं होने पर खर्च के लिए 28 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद राम सिंह इको स्पोट्‌र्स कार में अपनी साथी दुर्गाप्रसाद और शौकीन के साथ शेर सिंह की हत्या करने निकला। प्रमोद कंवर घर से उन्हें शेर सिंह की लोकेशन बता रही थी। प्रमोद ने ही बताया था कि पति शेर सिंह बाड़मेर बाइक से निकलेगा। इस दौरान शौकीन ने पहले शेर सिंह की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद भी जब वह जिंदा बच गया तो गाड़ी से गंडासा निकाल कर राम सिंह ने ताबड़तोड़ वार कर शेर सिंह की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गंडासा 600 रुपए में खरीदा था। हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजसमंद में दिनदहाड़े बीच सड़क मिली गर्दन कटी हुई लाश:चारों ओर बिखरा खून; SP- ASP मौके पर पहुंचे, FSL टीम ने जुटाए सबूत राजसमंद में दिनदहाड़े एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की गर्दन को बेरहमी से काटा गया है, जिसके कारण उसका अधिकांश हिस्सा धड़ से अलग हो गया। पुलिस को आशंका है कि धारदार हथियार से युवक की गर्दन पर कई वार किए गए। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply