जोधपुर कमिश्नरेट ईस्ट में एक महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसके पूर्व पति ने ही शादी के बाद ली गई निजी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर दोनों सामाजिक तौर पर अलग रहने लगे। पति ने दो महीने पहले दूसरी शादी कर ली। अब महिला शादी कर रही है तो पूर्व पति अड़चन डाल रहा है। महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद ली गई फोटो को उसका पति जहां रिश्ता होता उसके नंबर पर शेयर कर देता है साथ ही बदनाम भी कर रहा है।
पहली पत्नी के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो किए शेयर:महिला का आरोप- शादी करने पर डाल रहा अड़चन, मामला दर्ज
