तीन दिन पहले खेत के अदंर से पत्थर ले जाने से रोका तो पडौसी गांव के 5 जनों ने मिलकर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर थाना क्षेत्र में कुशालगढ़ स्टैंड पर दुकान के बाहर बैठे 52 साल के व्यक्ति को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पहले फायरिंग की। गोली नहीं लगी तो पेट में चाकू मारा और फिर 5 जनों ने 100 लाठी बरसाई। व्यक्ति के शरीर पर 50 से अधिक निशान हैं। सिर में भी लाठी मारी है। गंभीर घायल व्यक्ति नांगलहेड़ी गांव निवासी रामप्रसाद गुर्जर पुत्र देवी सहाय है। हमला करने वाले पड़ौस के भूराला की ढाणी के हैं। गंभीर घायल का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सुंदर ने देखा वो बताया कुशालगढ़ स्टैंड पर श्यामसुंदर की दुकान पर राम प्रसाद गुर्जर पुत्र देवी सहाय गुर्जर बैठा हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 5 जने हाथों में कट्टा, लाठियां व चाकू लेकर आए एक ने थोड़ीदूर से फायर किया। फायर हवा में चला गया। इसके बाद दूसरे ने व्यक्ति के पेट में चाकू मार दिया। फिर 4 जनो ंने लाठियों से पीटा। करीब 100 लाठी पीठ, पैर व हाथों पर मारी है। जिसके कारण व्यक्ति वहीं अधमरा हो गया। हमला करने के बाद आरोपी हंसराज, दाताराम, महेश, तोताराम व फौजी मौके से फरार हो गए। 3 दिन पहले खेत से ट्रैक्टर नहीं निकालने देने की रंजिश श्याम सुंदर ने बताया कि 3 दिन पहले भूराला के आरोपी लोग रामप्रसाद गुर्जर के खेत से पत्थरों के ट्रैक्टर ले जाने लगे थे। जिनको रामप्रसाद गुर्जर ने रोक दिया था। इसी बात पर इनका झगड़ा हुआ है। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी येाजना बनाकर आए । कुशालगढ़ स्टैंड पर रामप्रसाद पर हमला कर दिया। उसे चाकू मार दिया और लाठियों से पीटा है। अब घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, नारायणपुर थाना पुलिस को भी परिजनो ं ने रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए घूम रही है। मृतक के दो बेटे हैं। खेती बाड़ी काम है।