55 1751109917 TVb5mJ

खेत में कुएं के पास बनी टंकी ढह गई। इसमें फार्म मालिक और फूल तोड़ रही 22 साल की विवाहिता दब गई। दोनों मलबे में आधे घंटे से ज्यादा दबे रहे इससे उनकी मौत हो गई। विवाहिता के साथ खड़ा उसकी ननद का 7 साल का बेटा बच गया। उसी ने दौड़ कर राहगीरों को इकट्ठा किया और मदद बुलाई थी। पड़ोसी खेत से JCB मालिक ने मलबा हटाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मामला फालना थाना के धणी गांव में धणी रोड स्थित बामनिया बेरा फार्म का शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। फार्म मालिक और फूल तोड़ रही विवाहिता की मौत SHO विक्रम सिंह ने बताया- टंकी ढहने से सोहन सिंह (62) पुत्र पदम सिंह और खेत पर काम करने वाली गिरिजा (22) की मौत हो गई है। शवों को निजी वाहनों से बाली के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। SHO ने बताया- सोहन सिंह अपने फार्म पर बने कुएं के पास बनी टंकी के करीब खड़े थे। वहीं गिरिजा टंकी के पास ही फूल तोड़ने के काम में लगी हुई थीं। अचानक पानी की टंकी ढह गई। दोनों नीचे गिरे और टंकी के मलबे में दब जाने से मौत हो गई। 7 साल के बच्चे ने मदद बुलाई सोहन सिंह के पड़ोसी बाबूलाल ने बताया कि खेत पर काम करने वाली गिरिजा के साथ उसकी ननद बेटा प्रिंस (7) भी था। हादसे में वह बच गया। उसी ने दौड़ कर राहगीरों को घटना के बारे में सूचना दी। राहगीरों ने ग्रामीणों को हादसे के बारे में बताया। इसके बाद पड़ोस के खेत से सुरेश कुमार चौधरी, रमेश, रुपाराम, पर्वतसिंह, हस्तीमल और हरीश मौके पर पहुंचे। सुरेश कुमार अपनी जेसीबी मशीन लेकर आया। सभी ने मिलकर दोनों को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दो साल पहले हुई थी लव मैरिज बाबूलाल ने बताया- सोहन सिंह के तीन बेटे हैं। मदन सिंह (35), जीवन सिंह (32) और भवानी सिंह (28) है जो धानी गांव में ही रहते हैं। वहीं गिरिजा की 2 साल पहले महेंद्र कुमार से कोर्ट मैरिज हुई थी। जिसके कोई संतान नहीं है।

Leave a Reply