Site icon Raj Daily News

पारा 41 डिग्री, प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा जैसलमेर

190 1748784050683c53b23da2f 01jsl09 ouD0A4

भास्कर न्यूज| जैसलमेर पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन प्रदेश में अभी भी सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में इन दिनों आंधी बारिश की गतिविधियां चल रही है। जिससे पारा लगातार गिर रहा है। वहीं जैसलमेर में आंधी बारिश नहीं होने के कारण पारा सर्वाधिक दर्ज हो रहा है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक पारा जैसलमेर का रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही हवाओं का दौर चला। साथ ही हल्की हल्की धूलभरी आंधी भी चली। दोपहर में तल्ख धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करते नजर आए। हालांकि नौतपा से पहले पड़ी भीषण गर्मी व हीटवेव से काफी राहत मिल चुकी है। जिले में आगामी चार पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 5 जून तक जिले में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आंशिक रुप से बादल छाए रहने व हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन आंधी व बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही हीटवेव से भी चार पांच दिनों तक राहत मिली रहेगी। आगामी चार पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। पिछले 21 दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर रहा है। इस सीजन का सर्वाधिक पारा 23 मई को 48 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होने लगी। 21 दिनों के बाद पारा 42 डिग्री से नीचे आया है। रविवार को दिन व रात के पारे में 1-1 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 14 डिग्री का अंतर रहा। तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Exit mobile version