जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता पाली के तत्वावधान में गुरुवार को बांगड़ कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वाहन चालन कोर्स, यातायात नियमों की जानकारी के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चालन की जानकारी दी गई। इस दौरान यातायात पुलिस से सब इंस्पेक्टर हिंगलाज दान ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए चलाया जाने वाला अभियान के बारे में बताया। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहिए। बिना लाइसेंस के गाड़ी न चलाए। इसी के साथ सड़क अभियान के तहत सराहनीय योगदान देने वाले हर्षिता, छगन, पन्नु, लक्ष्मी, दीपशिखा, संतोष, योगेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला हब एम्पावरमेन्ट ऑफ वूमन से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छात्राओं को राजकॉप ऐप के बारे में बताते हुए अपने खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुमन चौधरी ने महावारी से संबंधित समस्याओं के निवारण के उपाय बताए। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह 17 से 23 जनवरी 2025 के अंतर्गत सराहनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वमैत्री शेखावत ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संगीता आर्य, मानवी शेखावत, प्रभारी मनीष, रश्मि त्रिवेदी, नेहरू युवा केन्द्र से भवर सिंह राजपुरोहित एवं 60 बालिकाएं उपस्थित रही।
पाली में कॉलेज स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक रूल्स की जानकारी:सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनने की दी सलाह
![पाली में कॉलेज स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक रूल्स की जानकारी:सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनने की दी सलाह 1 pali02 1738846778 iA4yLo](https://rajdailynews.in/wp-content/uploads/2025/02/pali02_1738846778-iA4yLo.jpeg)