पाली में रविवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक कुछ मिनट के लिए बरसात हुई। जिले में भी कई जगह हल्की बरसात होने के समाचार है। पिछले 24 घंटे की बात करते तो जिले के रानी तहसील में सर्वाधिक 68 MM बरसात दर्ज की गई। अच्छी बरसात से जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। पाली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में जिले में कई जगह बरसात होगी। शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक पाली और सोजत तहसील क्षेत्र में 23-23 MM बरसात दर्ज की गई। इसी तरह बाली में 15 MM, देसूरी में 21 MM, मारवाड़ जंक्शन में 50 MM, रायपुर में 27 MM, जैतारण में 17 MM, रोहट में 26 MM, सुमेरपुर में 34 MM बरसात दर्ज की गई। जिले में फिलहाल बांधों में बरसात से कुछ खास आवक नहीं हुई है। वही बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले हुए।

Leave a Reply

You missed