sumerpur thana 1750817263 qTnlsg

पाली में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने होटल पर बैठे 1 युवक पर फायर कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर गुजरात रेफर किया। इधर पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि घटना सुमेरपुर के जवाई बांध रोड स्थित रामनगर के पास एक होटल पर सोमवार रात करीब सवा नौ बजे हुई।
कोलीवाड़ा निवासी अभिमन्युसिंह व बिसलपुर निवासी सीपी सिंह हाल सुमेरपुर बाइक से होटल पर आए और वहां बैठे पदमसिंह पर फायर कर दिया। पदमसिंह के आंख के नीचे छर्रे लगे। जिससे घायल होकर मौके पर ही वह गिर गया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात रेफर किया गया। बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले।

Leave a Reply

You missed