पाली में सोमवार को 17 साल की लड़की ने फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। परिवार शादी में गया हुआ था। घटना सोमवार को पाली शहर के औद्योगिक थाने के बाबा रामदेव कॉलोनी में हुई। यहां रहने वाली 17 साल की तरुणा पुत्री नेमीचंद मेघवाल ने घर में फंदा लगा लिया। तरुणा ने हाल में 12वीं क्लास पास की थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह से लौटे तो तरुणा को फंदे पर लटके देखा। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बोले- तरुणा के पेट में दर्द रहता था। शायद इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
पाली में 17 साल की लड़की ने लगाया फंदा:परिवार शादी समारोह में गया था, परिजन बोले- पेट दर्द रहता था
