07006650 21fe 4c6b ac2a 0f6c552eca741749292144988 1749292984 Wbs42r

बारां में नेशनल हाईवे 90 पर बराना के पास शुक्रवार रात को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बारां अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार नारेड़ा निवासी हेमराज (31) और सूरज चौबदार अटरू की तरफ जा रहे थे। बराना के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से बारां अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। सूरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा रेफर किया गया है। सीआई हीरालाल पुनिया के अनुसार दोनों युवक बाइक से अटरू की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने हेमराज के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

You missed