dn80466923v v49686 manual 5Y0L2d

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं तथा समक्ष कक्षाओं की 2024 की पूरक परीक्षाएं 12 अगस्त से शुरू होंगी। इनमें करीब 30 हजार स्टूडेंट्स बैठेंगे। इन परीक्षाओं का टाइम टेबल बुधवार को जारी कर दिया गया। पिछले साल की तुलना में ये परीक्षाएं इस बार 9 दिन लेट शुरू होंगी। पिछले साल 3 से 5 अगस्त तक पूरक परीक्षाएं हुईं थी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक ही रहेगा। 12 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी अनिवार्य, लेखाशास्त्र, शीघ्र लिपि अंग्रेजी, टंकण लिपि हिंदी, कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान ,भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के पेपर होंगे। 13 अगस्त को कंप्यूटर विज्ञान, इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेज, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य, इतिहास, भूगोल, गणित, कंठ संगीत, चित्रकला, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य ,उर्दू साहित्य, गुजरात साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य फारसी, प्राकृत भाषा, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, शीघ्र लिपि हिंदी, टंकण अंग्रेजी , भू विज्ञान, नृत्य कत्थक, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, वाद्य संगीत, सरोद, वायलिन, दिलरुबा, बांसुरी, गिटार, सामान्य विज्ञान, कृषि विज्ञान और दर्शन शास्त्र के पेपर होंगे। 14 से होंगे वोकेशनल शिक्षा के पेपर, जरूरतमंदों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम 14 अगस्त को वोकेशनल शिक्षा और वरिष्ठ उपाध्याय के विभिन्न विषयों के पेपर होंगे।‌ बोर्ड सचिव ने कहा कि अधिगम अक्षम परीक्षार्थियों के लिए माइल्ड केसेज में एक घंटा अतिरिक्त समय और मॉडरेट और सीवर केसेज में श्रुत लेखक भी दिया जाएगा।

By

Leave a Reply