बीकानेर के देशनोक में 19 मार्च की देर रात को राख से भरा ट्रक कार पर पलट गया। हादसे में नोखा (बीकानेर) के कार सवार 6 भाइयों की मौत हाे गई। इनमें 4 सगे भाई थे। कार के परखच्चे उड़ गए थे। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद इन्हें निकाला जा सका था। हादसे में पप्पूराम (55) पुत्र गंगाराम और उनके भाई मूलचंद (45) निवासी मरोठी चौक, श्यामसुंदर (60) पुत्र चेतनराम व उनके भाई द्वारिका प्रसाद (45) निवासी पंचारिया चौक, करणीदान (50) पुत्र मोहनराम निवासी पंचारिया चौक और अशोक (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी चाचा नेहरू स्कूल के पास मौत हो गई। इन छह भाइयों के परिवारों में पहले भी 4 मौतें एक्सीडेंट के कारण हो चुकी हैं। पिता बोले- उम्र तो मेरी है, भगवान मुझे उठा लेता
भास्कर टीम अशोक के घर पहुंची। अशोक के पिता जगन्नाथ पथराई नजरों से आने-जाने वाले लोगों को देख रहे थे। बोले- 90 साल से ज्यादा उम्र है। भगवान मुझे उठा लेता। मेरे बच्चों को छीन लिया। अब भगवान मुझे भी बुला ले तो इस दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। जगन्नाथ के 3 बेटे थे। एक बेटे कैलाश की मौत पहले हो चुकी है। अब सिर्फ एक बेटा बजरंग बचा है। जगन्नाथ, चेतनराम और गंगाराम तीनों सगे भाई हैं। देशनोक में हुए हादसों में तीनों भाइयों के बच्चों की मौत हो गई। बेटे को बहलाया, पापा शादी में गए हैं
अशोक के एक बेटा और एक बेटी है। 10 साल के पारस को पता नहीं कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। बाहर आकर वह अपने ताऊ के बेटे की गोद में बैठ गया और मोबाइल में अपने पिता की फोटो निकाली। फोटो को किस करते हुए टूटी-फूटी भाषा में ताऊ के लड़के से पिता को फोन करने को कहा। पारस की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे घरवालों ने बता रखा है कि पापा शादी में गए हैं। अशोक प्रॉपर्टी का छोटा-मोटा काम करते थे। इन परिवारों में पहले भी एक्सीडेंट में जा चुकी जान हाल में बनाया था नया मकान
हादसे का शिकार हुए मूलचंद के बेटे की शादी की बात चल रही थी। इसी को लेकर हाल ही में नया मकान बनाया था। बहू को नए मकान में लाने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। अशोक भी अपने भाई कैलाश की बेटी की शादी कराना चाहते थे। कुछ समय पहले ही उसने कैलाश के बेटे की भी शादी करवाई थी। अशोक कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। एक साल से खराब थी कार, दो महीने पहले ही सर्विस करवाई
अशोक के रिश्तेदार फतेहचंद, परिचित रिटायर्ड जेईएन नरेश ने बताया- अशोक की ही कार से शादी में गए थे। नरेश ने बताया कि अशोक की कार सालभर से खराब थी। दो महीने पहले ही ठीक कराई थी। जिस दिन बारात में जाना था, उस दिन भी आधे घंटे तक कार स्टार्ट नहीं हुई थी। नरेश ने बताया कि उसने मुझे भी चलने के लिए कहा था। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। एक घर में दो दिन पहले खुशियां, सटे मकान में आज मातम
दो दिन पहले परिवार में शादी समारोह था। लक्ष्मीनारायण उर्फ पप्पू की बुआ के लड़के और लड़की की शादी थी। एक दिन पहले लड़की की शादी हुई थी। दूसरे दिन 19 मार्च को बेटे की शादी में बारात नोखा से देशनोक गई थी। हादसे के बाद शादी वाले घर के बाहर लगे टेंट हटा दिए गए। बीकानेर हादसे की ये खबरें भी पढ़िए… बीकानेर में कार पर पलटा ट्रक, 6 भाइयों की मौत:आधे घंटे तक गाड़ी में दबे रहे, शादी समारोह से लौट रहे थे बीकानेर में एक तेज रफ्तार ट्रक पास चल रही कार पर पलट गया। कार में सवार 6 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक्सीडेंट देशनोक में बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर… बीकानेर का जानलेवा पुल, 6 भाइयों की मौत: एक्सपर्ट बोले-फोरलेन होना चाहिए बीकानेर के देशनोक में 19 मार्च को जिस पुल पर 6 चचेरे भाइयों की मौत हुई, उसे जानलेवा पुल कहा जाता है। उद्घाटन के बाद से ही इस पुल पर हादसे होते रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…