Site icon Raj Daily News

पुलिस को देख भागे साइबर ठग, घेराबंदी कर पकड़ा:ऑनलाइन मिठाई बेचने और लोगों की मदद के नाम पर ठगी, 7 मोबाइल, 6 फर्जी सिम, 1 MC और 1 बाइक जब्त

बेचने और लोगों की मदद करने के नाम पर ठगी करते थे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो, आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 जून को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि खोह से मोनाका जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे 3-4 लड़के साइबर ठगी कर रहे हैं। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां 4 लड़के एक पेड़ के नीचे बैठे हुए दिखाई दिए। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों से 7 मोबाइल, 6 फर्जी सिम, 1 MC और 1 बाइक को जब्त किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह गूगल एड के जरिए मिठाई सप्लाई करने के नाम पर ठगी करते हैं। जिस फोन से हम ठगी करते हैं। पुलिस को देखकर हमने रिसेट कर दिया। वह दूसरे फोन से फेक पेमेंट के स्क्रीनशॉट बनाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों की मदद करने के नाम पर ठगी करते हैं। थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि 2 युवक नाबालिग हैं। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होंने अपने नाम जफस और मोहन सिंह निवासी चुल्हैरा गांव थाना खोह होना बताया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version