भरतपुर पुलिस ने जिलेभर में डोमिनेशन एरिया अभियान चलाया। जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। एक दिन के अभियान में 89 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की 68 टीमों ने 230 जगह दबिश दी।
इन 68 टीमों में 272 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 1 दिन के अभियान में 89 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था। 53 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था जो, हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी, वारंटी, महिला अत्याचार सहित अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। अवैध शराब के मामले में 12 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 696 देशी शराब के पव्वे, 27 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। आर्म्स एक्ट में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1 चाकू बरामद किया गया। NDPS एक्ट में 2 किलो 906 ग्राम गांजा जब्त किया गया। अलग-अलग मामलों में 12 FIR दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शांतिभंग के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान को पूरा करने के लिए 68 पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। जिसमें 272 पुलिसकर्मी शामिल किए गए थे।
पुलिस ने एक ही दिन में 89 बदमाश पकड़े:68 टीमों ने 230 जगह दी दबिश, एरिया डोमिनेशन अभियान से मचा हड़कंप
