अलवर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की सोमवार रात करीब 1 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण रात को ही अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि डॉक्टर ने सब सामान्य बताया। कुछ जांच की। करीब 1 घंटे बाद जितेंद्र सिंह वापस खुद के आवास फूल बाग आ गए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अलवर निवास फूल बाग में थे। रात को घर पर विश्राम कर रहे थे। करीब 1 बजे के आसपास उनको बेचैनी हुई। तब जितेंद्र सिंह अपने पीए देवेंद्र सिंह के साथ अलवर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर तुरंत डॉक्टर ने जांच की। चेकअप के बाद रिपोर्ट सामान्य थी। डॉक्टर ने बताया कि गैस्ट्रक होने के कारण बेचैनी हो सकती है। बाकी किसी तरह की समस्या नहीं है। जांच रिपोर्ट भी सामान्य मिली है। डॉक्टर ने बताया कि जितेंद्र सिंह किसी तरह की दवा भी नहीं लेते हैं। अचानक गैस की समस्या से बेचैनी हो सकती है। बाकी उनकी रिपोर्ट सामान्य हैं।