comp 146 1721391825 AAoXXN

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को झालरापाटन शहर में स्कूटर पर घूमकर कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। राजे ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते समय एक बाइक पर यात्रा की। वहीं, कुछ देर बाद झालारापाटन नगर परिषद के पार्षद महेश शर्मा के स्कूटर पर बैठकर नगर में घूमकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया, उनकी समस्याएं भी सुनी। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इससे पहले राजे झालावाड़ में मंगलनाथ पहाड़ी (डूंगरी) पर आयोजित 75वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद दुष्यन्त सिंह ने की। इस दौरान जिले में 21 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने लिया। राजे ने कार्यक्रम के दौरान पेड़ों का नाम लेते हुए इशारों-इशारों में कहा- हमारे वटवृक्ष तो आज यहां बैठे हैं। ये रास्ता दिखाएंगे तो सुंदर वातावरण बनाएंगे। ऐसे में ऐसी दुनिया बनाएंगे, सब कुशल रहेंगे। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद थे। राजे ने कहा- बड़बेला तालाब के डवलप लवकुश वाटिका एक प्रतीक बन जाता है। ऐसे में झालावाड़ के गावड़ी तालाब, खण्डिया ओर अन्य तालाब को विकसित करने का काम के लिए कहा। उन्होंने एमएलए भी अपने क्षेत्र में पर्यावरण का काम करें। इलाके में तालाब पर फोकस करें। पेड़ नहीं होंगे तो पानी नहीं मिलेगा। टूरिज्म में नौकरी के अवसर
राजे ने कहा- अगर अच्छा जंगल होगा तो शेर ओर अन्य जंगली जानवर आएंगे तो बाहर के पर्यटक झालावाड़ आएंगे। वन टूरिज्म बढ़ाएं, जंगली जानवर देखने के लिए पर्यटक खाना तक छोड़ देते हैं। पर्यटन के क्षेत्र में लोग आएंगे तो पर्यटन से रोजगार मिलेगा। पेड़ में देवी देवता का वास होता है आप पेडों को काटने से पहले सोचें। मन्दिर मानकर देखें। वहीं, प्रधानमंत्री ने मां के नाम पौधे लगाए जाने का जो संदेश दिया। इससे हराभरा राजस्थान बनेगा। कार्यक्रम कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा- 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बरगद, पीपल, नीम पर विशेष फोकस होगा। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा- पर्यटन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने काम किया। इस क्षेत्र को ठंडी झिरी के नाम से जानते हैं अच्छा काम हुआ। उन्होंने कहा कि डीएफओ सागर ने इको टूरिज्म के क्षेत्र में जयपुर में जो काम किया इस तरह का काम झालावाड़ में करें। इससे लोगों को रोजगार मिले। इस प्रकार से पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करें।

By

Leave a Reply

You missed