ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक के 50 शेयर 1,900 रु. के रेट पर हैं। इनमें गिरावट आ रही है। क्या करूं? -जयंत तेलंग आप ओलेक्ट्रा को होल्ड कर सकते हैं। इस शेयर में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग हुई है। लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार और कई पावरट्रैन्स की स्केलबिलिटी को देखते हुए कंपनी कुल-मिलाकर बुनियादी तौर पर अच्छी स्थिति में है। एमपावर के शेयर के बारे में आपकी क्या राय है? -विक्रांत चौधरी एमपावर एक पेनी स्टॉक है, इसलिए यह अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला शेयर है। ऐसे में हम आपको इस शेयर से बचने की सलाह देंगे। इरेडा के शेयर 309 रु. के भाव पर हैं। क्या इन्हें होल्ड करना चाहिए? -हिमांशु दीवान दिसंबर 2023 में लिस्ट होने के बाद से इस शेयर की कीमत 3 गुना बढ़ चुकी है। इसलिए ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखी जा रही है। रिन्युएबल सेक्टर पर सरकार के फोकस को देखते हुए कंपनी की ग्रोथ की संभावनाएं अच्छी हैं। इसलिए गिरावट आने पर आप और शेयर जोड़ें या फिर एवरेजिंग कर सकते हैं। महाराष्ट्र सीमलेस के 900 शेयर 870-885 रु. के औसत भाव पर हैं। होल्ड करूं या बेच दूं? -नीरज प्रुथी आप शेयर होल्ड कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी कर्ज-मुक्त है। पिछले पांच साल में इसने 26% सालाना रिटर्न दिया है। एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ में शेयर अलॉट हुए हैं। क्या करना चाहिए? -राजेश ललवानी माफ कीजिए। इस स्टॉक पर हमारा कोई नजरिया नहीं है। स्नेहा पोद्दार, एवीपी रिसर्च, मोतीलाल ओसवाल फाइ. सर्विसेज

By

Leave a Reply