Site icon Raj Daily News

पेपर लीक माफिया भांभू के घर पर चला बुलडोजर:2 प्लॉटों पर कर रखा था अवैध निर्माण, SI भर्ती पेपर लीक मामले में SOG ने किया था गिरफ्तार

राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी की ओर से गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू के घर पर सोमवार को नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर चला दिया। आरोपी विवेक भांभू ने चूरू की पूनिया कॉलोनी में दो प्लॉटों पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करा रखा था। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरोपी विवेक भांभू एसआई भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड यूनिक भांभू का छोटा भाई है। इसका एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हो गया था। नगर परिषद के सहायक अभियंता रवि कुमार राघव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर नगर परिषद की जेसीबी और ट्रैक्टर पूनिया कॉलोनी की गली नंबर 11 में पहुंचे। टीम एसआई पेपरलीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू के प्लॉट नंबर 114 और 115 पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इन प्लॉटों बिना परिषद की परमिशन के अवैध निर्माण करवाया हुआ था, जिसको जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। प्लाटों में एक कमरा, एक लेट बाथ, दो टीन शेड के बने ढारे और प्लॉट के चारों तरफ चारदीवारी बनी हुई थी। डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया ने बताया- एसआई पेपरलीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेव भांभू का घर है। जिसको नगर परिषद के आदेश से जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घर नगर परिषद की बाउंड्री में बना हुआ है और अवैध रूप से बिना परमिशन के बना है। इसलिए इसको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। भारी मात्रा में तैनात रहा जाब्ता
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू के घर पर जब जेसीबी का पिला पंजा चला। तब मौके पर कॉलोनी के लोगों भीड़ जमा हो गई। मगर इससे पहले भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, महिला थानाधिकारी करतार सिह, रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश, एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई राजेश कुमार सहित भारी मात्रा में हथियारबंद पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद रहे। पहले बीएसएफ में था विवेक
एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी की ओर से गिरफ्तार किया गया विवेक भांभू पहले बीएसएफ में था। एसआई भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड यूनिक भांभू आरोपी का बड़ा भाई था। उसके कहने पर ही उसने नौकरी के बीच में ही रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद उसने एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था, जिसमें चयन भी हो गया था। ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान में पेपर लीक का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है फॉरेस्टर:विदेश भागा; 2 बड़ी भर्तियों में घोटाले की आशंका, 30 दोस्तों को पटवारी बनाने वाला गिरफ्तार जेईएन पेपर लीक मामले में एसओजी ने गुरुवार को तीन जिलों जयपुर, दौसा और भरतपुर में करीब 12 जगहों पर दबिश दी। करीब 5 घंटे तक चले सर्च में एसओजी को आंसर शीट, पेपर के अलावा 20 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जेईएन भर्ती परीक्षा का एक और मास्टरमाइंड यूनिक भांभू सामने आया है, जो एसओजी को चकमा देकर गिरफ्तार होने से पहले ही विदेश भाग गया। इसके अलावा दो और सरकारी भर्तियों में पेपर लीक करवाने को लेकर अहम दस्तावेज एसओजी को हर्षवर्धन मीणा के मकान से मिले हैं।​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें) पेपरलीक के आरोपी के पास 5 करोड़ की बेनामी संपत्ति:हर्षवर्धन के ठिकानों से मिले थे जमीन-प्लॉट के डॉक्युमेंट, इनके बारे में जवाब नहीं दे पाया जेईएन भर्ती परीक्षा-2020 पेपरलीक मामले में गिरफ्तार दौसा निवासी हर्षवर्धन मीणा की करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की बेनामी संपत्ति का पता चला है। एसओजी ने 20 फरवरी को हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 29 फरवरी को उसके जयपुर व दौसा में 4 ठिकानों पर छापे मारे गए थे, जिसमें कृषि जमीन और प्लॉट के दस्तावेज मिले थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Exit mobile version