7e792442 6fcd 4468 9eab b7b8b9d9911e1721376999508 1721392643 Wla1Vr

चूरू के रतनगढ़ में पेयजल समस्या से परेशान होकर आक्रोशित लोग शुक्रवार दोपहर जेईएन ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रतनगढ़ के वार्ड 1, 2, 7, 8, 9, 10 और 12 में लंबे समय से पेयजल समस्या चल रही है। जिसके समाधान के लिए वार्डवासी विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। पिछले डेढ़ महीने से समस्या और गंभीर बन गई है। जिस पर रतनगढ़ के सात वार्डों के महिला और पुरुष विभाग के जेईएन कार्यालय के आगे एकत्रित हुए। जहां पार्षद अब्बास गौरी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान, रामवीरसिंह राईका और पार्षद लालचंद प्रजापत भी पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। धरने की सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और समस्याओं को सुना। जाम के कारण वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By

Leave a Reply