ezgifcom optimize 1721307682 k4Go0Q

लग्जरी कार मेकर पोर्श ने भारत में मैकन EV के दो नए सस्ते वैरिएंट लॉन्च किए हैं। इसमें एक एंट्री-लेवल और दूसरा 4S वैरिएंट शामिल है। इससे अब कार की कीमत 1.23 करोड़ रुपए से शुरू होती है। लग्जरी इलेक्ट्रिक-SUV को इस साल जनवरी में सिर्फ टर्बो ट्रिम में 1.65 करोड़ रुपए कीमत में उतारा गया था। इसके प्राइस भी बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा पोर्शे मैकन EV में एक नया एक्स्टीरियर कलर- स्लेट ग्रे नियो और 20-इंच मैकन S अलॉय व्हील भी जोड़े गए हैं। पोर्श मैकन EV का मुकाबला ऑडी Q8 ई-ट्रॉन, मर्सिडीज EQE SUV और BMW iX जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV से है। दोनों नए वैंरिएंट की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू होगी।

By

Leave a Reply