Site icon Raj Daily News

प्रजापति आज मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे

सिरोही | शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए रतीराम प्रजापत ने जिले के 138 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी लगवाए। शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रजापत को राज्य स्तर पर शनिवार को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। सम्मान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के कर कमलों से दिया जाएगा। वे समग्र शिक्षा सिरोही में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी (प्रिंसिपल) रहे हैं। 100 स्मार्ट टी.वी. और 238 डिवाइस संपर्क फाउंडेशन नोएडा ने उपलब्ध कराए। यह कार्य श्री प्रजापत के प्रयासों से संभव हो पाया।

Exit mobile version