app 1750234914685277227b44a img 20250617 wa0009

भास्कर न्यूज | झिलाय मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष््य में भाजपा संकल्प से सिद्धि तक अभियान को लेकर गांव सींदरा के बालाजी मंदिर में विधायक रामसहाय वर्मा के स​ान्निध्य भाजपा नटवाड़ा मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विधायक रामसहाय वर्मा, मंडल अध्यक्ष बद्री विजय व पूर्व प्रधान ममता जाट द्वारा मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान का दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। विधायक रामसहाय वर्मा ने केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के साथ कई अभूत पूर्व कीर्तिमान स्थापित किए गए है। विधायक वर्मा ने बताया कि उक्त वर्षा में केन्द्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिलाएं के हित में कार्य करते हुए देश को दुनिया में अग्रणी स्थान दिया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प किया उसे पूरा करके दिखाने का काम किया है। अध्यक्ष बद्री विजय नटवाड़ा ने केन्द्र सरकार की 11 वर्ष की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व ममता जाट ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच व मंडल उपाध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी बस्सी, जगराम मीणा, नारायण यादव, आशाराम डोई, रामसहाय मीणा, शिवदयाल जागिड, धर्मचंद चौधरी, मुकेश वर्मा, हरिशंकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply