1003364280 1750644051 wvPPRr

राज्य सरकार की ओर से रविवार देर रात जारी की गई आईएएस की तबादला सूची में टोंक की कलेक्टर डॉ. सौम्या झा का भी ट्रांसफर हो गया है। उनका जयपुर तबादला हो गया है। अब इनकी जगह प्रमोटी आईएएस कल्पना अग्रवाल को टोंक की नई कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस कल्पना अग्रवाल अभी बहरोड़ में कार्यरत है। वे अनूपगढ़ की कलेक्टर भी रह चुकी है। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ जिला बनने के बाद कल्पना अग्रवाल पहली महिला जिला कलेक्टर लगी थी। आईएएस कल्पना अग्रवाल मूलत सिरोही जिले की रहने वाली है। ज्ञात रहे कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 62 IAS अफसरों का तबादला किया है। IAS की इस तबादला सूची में 21 दिन के अवकाश पर गई टोंक जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा का भी तबादला किया गया है। कलेक्टर झा को स्वास्थ्य विभाग के (आईईसी) के निदेशक पद पर लगाया है। इनकी जगह कोटपूतली-बहरोड़ की कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को टोंक मजिस्ट्रेट और कलेक्टर लगाया है। इसी के साथ अब डॉक्टर सौम्या का कार्यकाल करीब साढ़े 17 माह में खत्म हो गया है। वे यहां 8 जनवरी 2024 को आई थी। उसके बाद वे स्वास्थ्य कारणों के चलते 10 जून को इस माह तक 21 दिन के अवकाश पर गई थी। उनके जगह टोंक कलेक्टर का चार्ज जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को दिया गया था। वे यहाँ दो तीन बार आये है। इसी बीच रविवार रात को आईएएस की तबादला सूची आ गई। इसमें टोंक में आईएएस कल्पना अग्रवाल को टोंक का नया जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट लगाया है। अव वे एक दो दिन टोंक कलेक्टर पद पर जॉइन करेगी।

Leave a Reply