s2 1744272381 76EBhf

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को एटली की अपकमिंग फिल्म AA26X26 ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। क्योंकि उन्हें प्रोजेक्ट पसंद नहीं आया और चीजें ठीक से नहीं चलीं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका को एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं की। उन्हें एटली द्वारा निर्देशित एक फिल्म के लिए विचार किया जा रहा था, जिसमें सलमान खान लीड रोल में नजर आते। लेकिन वो फिल्म अब नहीं बन रही है। हालांकि, करीबी सूत्रों की मानें तो एटली ने प्रियंका को फिल्म का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन प्रोजेक्ट पसंद नहीं आने के कारण उन्होंने मना कर दिया। राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा राजामौली की फिल्म SSMB29 में लीड एक्टर के तौर पर महेश बाबू है। खास बात यह है कि पांच साल बाद प्रियंका चोपड़ा भी इसी फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। प्रियंका और महेश बाबू ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म SSMB29 एसएस राजामौली इन दिनों महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे इस बात की पुष्टि भी हो गई थी कि इस फिल्म में पृथ्वीराज भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एसएसएमबी29 को दो पार्टों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2027 में और दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज हो सकता है। पहली बार एटली के साथ काम करेंगे अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को जन्मदिन के मौके पर खास तोहफा दिया था। उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। इस बार वह डायरेक्टर एटली के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एटली और अल्लू अर्जुन अपने नए प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आ रहे हैं। ————— बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें.. अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान:डायरेक्टर एटली के साथ पहली बार करेंगे काम; मूवी में दिखेगा हॉलीवुड के VFX स्टूडियो का कमाल? फिल्म पुष्पा 2 से इतिहास रचने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। इस बार वह डायरेक्टर एटली के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..

By

Leave a Reply

You missed