whatsapp image 2025 06 07 at 123442 pm 1 1749302247 zOPCIl

वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित नाटक प्रतियोगिता में जेकेके के समर कैंप की टीम के देवांश गोधा, नीलाक्ष अधीकारी, हनु चौहान और रक्षित शर्मा की टीम ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। देवांश की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक का विषय था प्लास्टिक और पृथ्वी की शादी, जिसमें यह दर्शाया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पृथ्वी के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। इस भावनात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति में प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों को नाटकीय अंदाज़ में दिखाया गया, जिसने दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों को भी अत्यंत प्रभावित किया। नाटक में प्लास्टिक का किरदार देवांश ने निभाया, धरती का नीलाक्ष, सूत्रधार का हनु चौहान और शादी करवाने वाले पंडित का किरदार रक्षित ने किया। विशाल भट्ट ने नाटक का निर्देशन किया। यह आयोजन प्लास्टिक से नाता तोड़ो, प्रकृति से रिश्ता जोड़ो के सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

You missed