e244c499 c796 4073 8c99 a8cc389f2f26 1742138284681 gMj23T

डूंगला में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से किसान को पीटा। जिससे किसान के हाथ-पैरों पर गंभीर चोट आई। मामला क्षेत्र के पिराना गांव में शनिवार रात करीब 1:15 बजे का है। किसान उदयलाल शर्मा (75) ने बताया कि वो अपने खेत में अफीम की फसल की रखवाली कर रहा था। इस दौरान देर रात में तीन-चार नकाबपोश बदमाश खेत की तार की जाली तोड़कर अंदर घुसे। वे अफीम के डोडे तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उदयलाल ने जब आवाज लगाई तो बदमाशों ने लाठियों से उस पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद होश में आने पर उदयलाल ने अपने बेटे सुरेश को फोन किया। सुरेश और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल उदयलाल को पहले डूंगला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। किसान के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर है और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश अफीम के डोडे चुराने आए थे। उन्होंने उदयलाल की आवाज सुनकर, आसपास के किसानों के आने से पहले उन्हें पीटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, इसलिए उन्हें पहचान नहीं पाए। सूचना मिलने पर डूंगला पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By

Leave a Reply

You missed