Site icon Raj Daily News

फाग गीत पर झूमे मंत्री कुमावत:ढूंढ़ोत्सव कार्यक्रम में आयोजन के आग्रह पर किया डांस

pali21 1742103567 mpnfUC

होली के त्योहार को लेकर नेताओं के डांस करते हुए कई वीडियो सामने आ रहे है। अब पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह आयोजकों और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर फाग गीत पर डांस करते नजर आए।
दरअसल पाली जिले के तखतगढ़ में 14 मार्च को तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत के पौत्र के ढूंढोत्सव को लेकर राकावंत वाटिका में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री एवं सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने शामिल हुए। इस दौरान डीजे पर बज रहे फाग गीतों पर आयोजक सहित अन्य डांस करने लगे। उन्होंने मंत्री कुमावत से भी डांस का आग्रह किया। ऐसे में वे भी यहां फाग गीत पर झूमते दिखे। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, महामंत्री दिनेश कुमावत, मुकेश सुथार , सुरेश सुथार, शेषमल कुमावत, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह, पूनमसिंह परमार सहित कई जने मौजूद रहे।

Exit mobile version