29bikanercity pg7 0 app 1751201461686136b52f557 1001703655 large GI3r9n

नोखा। बच्चों के जीवन में संस्कारों का दीप जले। ये विचार रविवार को तेरा पंथ महासभा नोखा की ओर से आयोजित संस्कार निर्माण शिविर का चौथे दिन शासन गौरव साध्वी राजीमति ने बालकों को प्रेरणा देते हुएरखे। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं, उनको जैसा आकार दिया जाए जैसी शिक्षा संस्कार दिए जाएं, वैसे बन जाते हैं मानव जीवन मिलना दुर्लभ है। अच्छे कर्म करने से जीवन सुंदर वह पावन बन जाता है। दानशील तप भावना चारों मोक्ष के मार्ग है। आपकी श्रद्धा देवगुरु धर्म पर अधिक होनी चाहिए बड़ों के प्रति आदर व सेवा भाव आवश्यक है तनाव मुक्त जीवन ही शक्ति देता है। गलत प्रवृत्ति गलत संगत न करें। आपके जीवन में संस्कारों के दीप जलने चाहिए कभी भी अंधेरा ना हो।साध्वी प्रभात प्रभा ने बच्चों को विनम्र एवं सहिष्णुता बनने की प्रेरणा दी। दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया।

Leave a Reply