चित्तौड़गढ़ में बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ में हो रही रुक-रुक के बारिश के चलते तापमान भी बढ़ता जा रहा है। कई दिनों के बाद गुरुवार को शहर में अच्छी बारिश हुई थी लेकिन फिर शुक्रवार को बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई है। वही मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून कुछ दिनों के लिए कमजोर पड़ेगा। आज शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। चित्तौड़गढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही तापमान भी बढ़ गया है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन शुक्रवार को फिर से एक बार बरसात रुकने के कारण सुबह से ही उमस बरकरार रही। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। बारिश के आसार भी कम नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राज्य में मानसून कमजोर पड़ेगा। फिर कुछ दिनों बाद एक्टिव होने से बारिश हो सकती है। चित्तौड़गढ़ में भी शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है।