झालावाड़ के बकानी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा मंडल बकानी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष ओम लोधा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी को महान देशभक्त बताते हुए उनके कश्मीर के लिए किए गए बलिदान को याद किया। डॉ. मुखर्जी 1953 में बिना परमिट जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर गए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर लिया था। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका निधन हो गया था। कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज मुजा, उप प्रधान विजय आलिया, पूर्व उप प्रधान कमल श्रंगी, मंडल महामंत्री हरीश व्यास, रामचन्द्र लोधा समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आईटी सेल विधानसभा संयोजक सुरेश लोधा और स्थानीय नेताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बलिदान दिवस के रूप में मनाई मुखर्जी की पुण्यतिथि:झालावाड़ के बकानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
