c587b4a1 f474 4ab1 8878 2683f820679f1750933512356 1750934432

धौलपुर के बसेड़ी कस्बे की हरिजन बस्ती में वाल्मीकि समाज ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत का स्वागत किया। समाज के लोगों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह परमार, पूर्व सरपंच पिंटू परमार और मंडल महामंत्री कवेन्द्र परमार मौजूद रहे। महामंत्री महेन्द्र कोली, पवन शर्मा, किसान मोर्चा मंत्री सत्यपाल गुर्जर सहित बसेड़ी मंडल के कई कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया गया। राजवीर राजावत ने कहा कि समाज में छुआछूत और जातिवाद जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर सभी के हित में काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन हर वर्ग के लिए एक सशक्त मंच बने। उन्होंने जिले के विकास के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नेता वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, राणा, अमित, शिवम्, राकेश और ओमप्रकाश नेताजी मौजूद थे। प्रमोद, संजय, विनोद, उपेंद्र, रामनाथ, रामलखन, दिलीप, करन, मनोज, कन्हैया और रमेश रजक भी शामिल हुए। श्यामू कुमावत, तेज सिंह धोबी सहित मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने राजावत के नेतृत्व में जिले के संगठन को मजबूत करने की कामना की।

Leave a Reply