Site icon Raj Daily News

बस स्टैंड पर 2 चेन स्नेचर महिलाएं पकड़ी:एक मौके से हुई फरार, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

604b9637 e85c 4712 b72c 9fbc512f7e51 1721111065420 u39sKM

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रोडवेज बस स्टैंड पर एक साथ चार महिलाओं की गले में पहनी हुई सोने की चेन को तीन महिलाओं ने तोड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चेन तोड़ने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि उनकी साथ एक महिला भागने में सफल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह किसी दूसरे गांव जाकर आए थे। तभी अचानक बस स्टैंड पर बस आने से भीड़ हो गई। तभी अचानक तीन महिलाएं आई। जिन्होंने वहां मौजूद चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जिनमें भीड़ ने दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। डिटेन की गई महिलाएं अपने आप को सीकर की बता रही हैं। फिलहाल पुलिस उनसे थाने में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version