5f9a7b37 d933 4754 8ec7 b056ea591da4 1743731158 uRLOCo

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। जो अपनी बहन का परीक्षा फॉर्म भरने गया था। रास्ते में उसकी बाइक को दूसरी बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। यह घटना गुरुवार की है। लक्ष्मणगढ़ के खदानिया गांव निवासी 19 वर्षीय आसिम पुत्र जमशेद 12वीं कक्षा का छात्र था। जो अपनी बहन का फॉर्म भरने के लिए लक्ष्मणगढ़ गया था। वहां से वापस लौटते समय तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 3 लोग सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने सब घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में आसिम को अलवर रैफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

By

Leave a Reply

You missed