4580f4e8 9612 435b 922f 04b3cfdc06c4 1741889504574 Of0THG

बांदीकुई और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बालाजी मंदिर पर नगर पालिका की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। होलिका दहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परंपरा के अनुसार लोगों ने गेहूं की बालियां होलिका में सेकीं। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर होलिका को जल अर्पित किया। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे बसवा रोड, सिकंदरा रोड, शिक्षक कॉलोनी और राजेश पायलट कॉलेज के पास भी रात 11:30 बजे होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास होली उत्सव का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

By

Leave a Reply