बांसवाड़ा पुलिस लाइन में आज पुलिस के जवानों ने होली के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। पुलिस के जवान पे-स्केल नहीं बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में होली के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन पहुंचे अधिकारी कार्यक्रम स्थल से लौट गए। जहां दो दिन लोगों की होली को खुशी से मनाने के लिए हरदम सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान आज सरकार और अपने ही विभाग से निराश दिखे। उन्होंने आज अपनी ही होली का विरोध किया। हर साल धुलंडी के दूसरे दिन पुलिस लाइन में मनाई जाने वाली होली का इस बार जवानों ने बहिष्कार कर दिया। जवानों का यह बहिष्कार सरकार और विभाग के खिलाफ है। उनकी मांग है कि उनका पे स्केल बढ़ाया जाए।
बांसवाड़ा में पुलिस की होली रद्द:जवानों ने पे स्केल नहीं बढ़ाने के विरोध में किया होली का बहिष्कार, अधिकारी वापस लौटे
