Site icon Raj Daily News

बाड़मेर बारिश का यर्ला अलर्ट के बीच बूंदाबांदी:आसमान में छाए घने बादल, सूरज छुपा, तापमान 3 डिग्री गिरकर पहुंचा 33.8 डिग्री

मानसून एक बार फिर एक्टिव होने से गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। सुबह के वक्त शहर व गुड़ामालानी सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। सूरज बादलों के बीच छिपा हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी चार दिन तक हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, बुधवार को दिनभर तक आसमान मकें बादल छाए रहे। दोपहर में तेज गर्मी का असर रहा। रात 12 बजे अचानक मौसम बदला। इसके बाद हल्के बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। करीब आंधे घंटे तक हल्की बौछारे तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरकर तापमान 33.4 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए है। इससे धूप नहीं खिली। वहीं बाड़मेर शहर सहित कई इलाको में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई है। लेकिन लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। हवाओ का दौर थमा हुआ है। मानसून एक्टिव होने से किसानों को उम्मीद जगी पिछले दिनों शहर समेत कई गांवों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद किसानों ने बाजरा की बुवाई शुरू की। लेकिन अधिकांश गांवों में मानसून की पहली बारिश का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने से किसानों को उम्मीद जगी है। आधा आषाढ़ बीतने के बाद बारिश होने से इस बार सुकाल की संभावना है। किसान खेत तैयार कर बुवाई का इंतजार कर रहे है।

Exit mobile version