मानसून की बरसात के बाद अब बाड़मेर जिले भर में मौसम सुहाना बना हुआ है। हालांकि रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के वक्त रिमझिम बारिश के बौछारें गिरने के बाद उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद शनिवार को बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, शुक्रवार को जिले के कई गांवों में बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों का रुख किया है। खरीफ की बुवाई शुरू कर दी है। कुछ समय पहले जिले में कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद कई जगह पहले ही फसलों की बुवाई कर दी गई। अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने के बाद खेतों में बुवाई करते किसान नजर आए। शनिवार को दिन भर हवा चलने की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 28.0 डिग्री पहुंच गया। वहीं सुबह से आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। वहीं सुबह करीब 8 बजे हल्की रिमझिम बौछारें गिरी। इससे सड़कें भीग गई। वहीं सुबह से रुक-रुक हवाओं का दौर चल रहा है। हालांकि उमस से लोगों के हाल बेहाल हैं। आज व कल बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कई गांवों में अब भी किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे है ऐसे में मानसून के नया सिस्टम बनने से अब दो दिन तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।