whatsappvideo2025 06 21at8 1750473702292 1750473720 wJWcDW

बाड़मेर में 11वें इंटरनेशनल योग दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सबसे पहले दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई। सुबह करीब 7 बजे योगाभ्यास शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले योगाभ्यास में ट्रेनर की ओर से अलग-अलग आसन करवाए गए। शहर से लेकर गांव तक योगाभ्यास किए गए। बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने भी योग किया। जिला स्तरीय प्रोग्राम में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई मौजूद रहे। बाड़मेर जिले में ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों तथा चिह्नित धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर योगाभ्यास किया गया। शनिवार को सुबह 6:30 बजे से 7 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से से निर्धारित कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास सुबह करीब 7 बजे शुरू किया गया। इस बार इंटरनेशनल योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के तहत योगाभ्यास किया गया। शहर से गांव तक योगाभ्यास बाड़मेर जिला मुख्यालय के अलावा उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग ट्रेनरों की ओर से लोगों को योग का अभ्यास करवाया गया। बाड़मेर शहर में आदर्श स्टेडियम के अलावा शिव मुंडी, सोन तालाब, जसदेर तालाब में भी योग अभ्यास किया गया। वहीं बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। मंत्री बोले- हमारी योग पद्धति को 175 देशों ने अपनाया प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- योग हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। योग हमारी पुरानी पद्धति है। इसको ऋषि मुनियों से चल रही है। हमारे योग को पूरा विश्व अपना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के सामने प्रस्ताव रखा था। 21 जून 2015 को योग दिवस के रूप में हमारी योग पद्धति को पूरे विश्व में बनाने का प्रयास हुआ। 11 साल से लगातार विश्व के 175 देश योग दिवस को मना रहे है। योग से निश्चित रूप से शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक विकास होता है। हर व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए। योग का जो भौतिक, मशीनरी, डिजिटल युग है। पूरी दुनिया मानसिक तनाव में रहती है। मानसिक तनाव में शारीरिक श्रम और व्यायाम करने का समय कम मिलता है। हर व्यक्ति एक घंटा योग के लिए समय निकालें। खुद को स्वस्थ्य बनाने के लिए करना है। इससे किसी दूसरे को फायदा नहीं होने वाला है। देश स्वस्थ्य रहेगा तो हमारा देश विकसित बनेगा। तस्वीरों में देखिए योग…

Leave a Reply