रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। उमस के कारण हर कोई पसीने से तरबतर नजर आ रहा है। दो दिन तक धूल के गुबार के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को सुबह से उमस से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 28 मई से तापमान में गिरने की संभावना है। दरअसल, मई माह में इस बार अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद रविवार को अलसुबह से धूल के गुब्बारे छा गया। दिनभर छाए रहने से तापमान में 3.8 डिग्री गिर गया। लेकिन गर्मी व उमस ने हाल बेहाल कर दिए। सोमवार को धूल कम होने से तापमान में फिर बढ़कर 45.2 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को सुबह 9 बजे से ही उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर में तो शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। पिछले एक सप्ताह से बाड़मेर भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को आसमान में धुल साफ नजर आई। सूरज की किरण तेज होने और उमस से होल बेहाल नजर आए। लोग सुबह ही पसीने तरबतर नजर आए। दोपहर के समय में लोग घरों में दुबके रहे। अब दिन के बाद रात भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू और उमस इतनी तेज रही कि लोग झुलसते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4-5 दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 28 मई से तापमान में गिरावट की आशंका जताई है।