रेगिस्तानी बाड़मेर में इन दिनों आसमान में काले बादल छाए हुए है। शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इधर उमस से लोगों का हाल बेहाल नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान मामूली गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बाड़मेर बारिश होने की संभावना नहीं जताई है। बाड़मेर सहित तीन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बाड़मेर में बीते तीन-चार दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। हालांकि अभी तक बारिश नहीं हुई है। बिन बरसे ही बादल छा रहे है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन उसम ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। 18 जून को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो गिरकर 20 जून को 39 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान 29-30 डिग्री के बीच में चल रहा है। शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। इससे धूप नहीं खिली। इससे गर्मी का असर कम रहा है। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। लोगों के पसीने छूट रहे है। उमस व गर्मी से बेचने के लिए लोग बार-बार पानी और नींबू पानी पी रहे है। बाड़मेर के लोग और किसान बारिश का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। हालांकि बादल छाए रहने की उम्मीद है। आज और कल बाड़मेर सहित तीन जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर में 24 जून को होने की उम्मीद जताई जा रही है।