बाड़मेर में रविवार को घोड़ों, रथों पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। इसमें केसरिया साफा पहने युवक-युवतियां शामिल हुई। हाई स्कूल मैदान में राम बने नन्हे बच्चे को पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने गोद में लिया। इसके बाद बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। वहां पर हर कोई नन्हे राम को देखने के लिए लालायित नजर आ रहा था। शोभायात्रा में एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के उद्घोष से शहर गूंज उठा। हाई स्कूल से रवाना हुई शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारें लगा रहे थे। शोभायात्रा के लिए जगह-जगह द्वार लगाए गए और फूल बरसाकर स्वागत किया। दरअसल, श्रीरामनवमी महोत्सव समिति की ओर बाड़मेर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सर्किलों और मार्ग को भगवा ध्वजों से सजाया गया। शोभायात्रा में विभिन्न समाज और संगठनों की ओर से झांकियां निकाली गई। डीजे की धुन व ढोल की थाप पर युवा नाचते नजर आए। शोभायात्रा में घोड़ों पर युवक-युवतियां केसरिया साफा पहनकर शामिल हुई। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर रविवार को बाड़मेर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले साधु संतों ने भगवान श्रीराम की तस्वीर का पूजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे पहले श्रीराम भगवान का रथ रवाना हुआ। इसके पीछे महिलाएं मंगल कलश सिर पर लेकर, राम भक्त अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद से संबंध रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में अयोजित इस प्रोग्राम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीर हनुमान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में कई संतों का सानिध्य मिलेगा। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत समिति के रमेशसिंह इन्दा ने बताया- शोभायात्रा हाई स्कूल से शुरू होकर लक्ष्मीपुरा, विश्वकर्मा सर्किल, तनसिंह सर्किल, सरदार पटेल मार्ग, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल, सुभाष चौक, द्वारकादास डोसी मकान, हमीरपुरा, प्रतापजी की प्रोल, पीपली चौक, जवाहर चौक, वीर हनुमानजी मंदिर होते हुए पुनः हाई स्कूल पर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।