बाड़मेर में बारिश के बाद गर्मी से थारवासियों को राहत मिली है। हालांकि उमस लोगों को परेशान कर रही है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। तापमान भी 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। वहीं रुक-रुक हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर आगामी दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद जताई है। दरअसल, बुधवार और गुरुवार को हुई तूफानी बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिली है। लेकिन इसके बाद उमस तेज हो गई है। हालांकि रुक-रुक हवाएं भी चल रही है। बीते कुछ दिनों से हल्के आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। गर्म हवाओं का दौर थमा हुआ है। उमस में लोग नींबू पानी और ज्यूस कॉर्नर पर भीड़ नजर आ रही है। वहीं पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है। लोग उमस से बेचने के लिए कपड़ा और पानी के बोतल साथ में लेकर चलते नजर आ रहे है। सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। रुक-रुक कर हवा चल रही है। उमस से लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे है। बारिश के बाद तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रात का 5 डिग्री और दिन का पारा 6 डिग्री गिरा बीते 6 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 27 मई को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था। अब अधिकतम पारा 6.3 गिरकर 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम पारा 33.4 डिग्री से 5 डिग्री गिरकर 28.4 सेल्सियस पहुंच गया है। 6 दिनों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरा

Leave a Reply