whatsappvideo2025 06 02at8 1748834718492 1748834811 0GZll9

बाड़मेर में बारिश के बाद गर्मी से थारवासियों को राहत मिली है। हालांकि उमस लोगों को परेशान कर रही है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही हो रही है। तापमान भी 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को सुबह से रुक-रुक हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर आगामी दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद जताई है। दरअसल, बुधवार और गुरुवार को हुई तूफानी बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिली है। लेकिन इसके बाद उमस तेज हो गई है। हालांकि रुक-रुक हवाएं भी चल रही है। बीते कुछ दिनों से हल्के आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। गर्म हवाओं का दौर थमा हुआ है। उमस में लोग नींबू पानी और ज्यूस कॉर्नर पर भीड़ नजर आ रही है। वहीं पेय पदार्थों का सेवन कर रहे है। लोग उमस से बेचने के लिए कपड़ा और पानी के बोतल साथ में लेकर चलते नजर आ रहे है। सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। रुक-रुक कर हवा चल रही है। उमस से लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे है। बारिश के बाद तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रात का 5 डिग्री और दिन का पारा 6 डिग्री गिरा बीते 6 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 27 मई को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था। अब अधिकतम पारा 6.3 गिरकर 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम पारा 33.4 डिग्री से 5 डिग्री गिरकर 28.4 सेल्सियस पहुंच गया है। 6 दिनों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरा

Leave a Reply