whatsappvideo2025 04 06at10 1743913973387 1743913986 A1T16Y

रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में इन दिनों गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के बाद रात में भी गर्म हो रही है। अन्य रातों की अपेक्षा बीती रात गर्म होने से तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। तापमान चढ़कर 28.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पास चल रहा है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मार्च में शुरू हुई गर्मी अप्रैल के फर्स्ट वीक में रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन-रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 6 दिनों में न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री बढ़ा है। वहीं अधिकतम तापमान 4 डिग्री चढ़कर 43.7 डिग्री पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार व रविवार को राजस्थान में बाड़मेर से सबसे गर्म जिला रहा है। रविवार को अलसुबह से गर्मी शुरू हो गई। सूरज की किरण निकलने के साथ और तेज हो गई। सुबह करीब 10 बजे के आसपास गर्म हवाएं शुरू हो गई। तेज लू व गर्मी से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लोग 12 बजे के बाद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं घरों और बाजारों में पेय पदार्थ खा और पी रहे है। जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकलने पर मुंह व शरीर को ढक कर जा रहे है। वहीं छाते का उपयोग करते नजर आए है। नींबू पानी और ज्यूस कार्नर पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव का कारण पश्चिमी गर्म हवाओं की एंट्री है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन बना है। इससे गर्म पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से लू चली। 11 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलेगी। इसके बाद एक नया विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। 5 दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होगी।

By

Leave a Reply