whatsapp image 2024 07 11 at 123432 pm 1720687945

उदयपुर के घासा थाना क्षेत्र में बुधवार बीती रात एक बाड़े में बंधी बकरियों का लेपर्ड ने शिकार कर लिया। 5 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। घटना मांगथला ग्राम पंचायत के रेतड़ा में मोवनीबाई पत्नी चुन्नीलाल डांगी के घर की है। जहां उनके केलूपोश बाड़े में 2 बकरी और 3 बकरे बंधे हुए थे। लेपर्ड रात के समय बाड़े में आया और वहां बंधी सभी बकरियों पर हमला किया। हमले में बकरियों को खून से लहूलुहान कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे। बाड़े की ओर से कोई हलचल नहीं होने पर वहां जाकर देखा तो वे हैरान रह गए। सभी बकरे-बकरियां मृत पड़े थे। उनके शरीर पर गहरे घाव थे। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित को दी। जिसके बाद सरपंच ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। ​वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पशु चिकित्सक द्वारा मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम किया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास जंगल होने से अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। इससे पहले भी लेपर्ड कई मवेशियों का शिकार कर चुका है।

Leave a Reply