बारां में इस साल पुलिस की होली का रंग फीका रहा। पुलिस जवानों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होली का बहिष्कार किया। अधिकांश जवान अपने बैरक में ही रहे। पुलिस लाइन में एसपी राजकुमार चौधरी ने डीजे और ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। एडिशनल एसपी, डीएसपी और थाना अधिकारियों ने भी होली का त्योहार मनाया। जवानों के बहिष्कार के कारण इस बार कार्यक्रम में उपस्थिति काफी कम रही। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर भी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और मौजूद जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस लाइन में होली का आयोजन हुआ, लेकिन बहिष्कार के कारण केवल कुछ ही जवान शामिल हुए।