whatsapp image 2025 03 14 at 72237 am 1 1741917317 Q3WN15

अलवर जिले में होली के दिन शाम को बारिश व ओले गिरने से मौसम का मिजाज बदला। रात को सर्दी का असर रहा। कई डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। खेतों में किसानों को बड़ी परेशानी रही। हालांकि शुक्रवार को धूलंडी के दिन सुबह सुबह मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से काफी राहत मिली। अलवर में होली के दिन सुबह मौसम साफ था। लेकिन शाम को घने बादल हो गए। कहीं हल्की बारिश तो कहीं ओले भी गिरे। उसके बाद ठंडी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। रात को न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। वहीं दिन का तापमान भी कुद डिग्री सेल्सिय कम हुआ है। लेकिन अब शुक्रवार को सुबह धूप निकल आई। बारिश व ओले वाले गांवों में किसान सुबह सुबह खेतों में पहुंच गए। जहां ओले गिरे वहां फसल को काफी नुकसान हुआ है।

By

Leave a Reply