उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की और से आज कलेक्टरी पर शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। कलेक्टरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान राज्य सरकार को अपराधों के बढ़ते आंकड़े को लेकर निशाने पर लिया। कांग्रेसजनों ने शहर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की महिला विंग और यूथ विंग से भी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। कांग्रेस जनों ने नारेबाजी करते हुए उदयपुर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उदयपुर में फ्रांसीसी युवती से रेप की घटना हुई जिससे टूरिस्ट सिटी उदयपुर शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह उदयपुर में नित्य अपराध बढ़ रहे है और कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इस दौरान राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान उदयपुर शहर में शहर कांग्रेस कमेटी की और से शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान रेप के आरोपी को जब पुलिस कलेक्टरी के अंदर एसपी कार्यालय ले जा रही थी और कांग्रेसजनों को पता चला तो वे उसे पकड़ने भागे। कुछ ने उसको हाथ से खींचा लेकिन पुलिस उसे अंदर लेकर भाग गई और छोटी फाटक को बंद कर दिया। गुस्साएं कांग्रेसियों ने नारेबाजी तेज करते हुए आरोपी की तरफ दीवार पर चढ़कर फाटक पर फांद कर अंदर चढ़ गए। आरोपी को पुलिस अपनी कस्टडी में एसपी कार्यालय लेकर चली गई थी जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसे लेकर आए थे।